Kanpur Weather: कानपुर में भीषण गर्मी और उमस के बाद रुक-रुक कर हो रही रिमझिम बारिश से आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। दिन के तापम...
Kanpur Weather: कानपुर में भीषण गर्मी और उमस के बाद रुक-रुक कर हो रही रिमझिम बारिश से आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। दिन के तापमान में तेजी के साथ गिरावट आई है। वही बुधवार को तापमान मंगलवार की अपेक्षा लुढ़ककर लगभग 30 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वही सीएसए के मौसम विभाग की माने तो रुक रक कर पिछले 5 दिनों तक लगातार बारिश होने की अभी संभावना बनी हुई है। जिसके चलते इस बार मानसून के भी जल्दी आने की संभावना है।
आ सकता है पहले भी मानसून
सीएसए के मौसम विभाग के डॉ.एसएन पांडेय ने बताया कि अगले 48 घंटे तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। आज कानपुर में तेज बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि बिपरजॉय चक्रवात का असर पिछले दो दिनों से शुरू हो गया है। इसकी वजह से अरब सागर से उठने वाली हवाओं का रुख भी मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर है।
उन्होंने बताया कि यदि इस तरह का मौसम अगले चार दिनों तक बना रहता है। तो इस बार मानसून भी समय से पहले आने की उम्मीद बढ़ जाएगी। आमतौर पर 26 से 28 जून के बीच मानसून के आने का निर्धारित समय है।
बुधवार का दिन कुछ इस तरह
चंद्रशेखर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक की माने तो बुधवार का दिन कानपुर व उसके आसपास के जिलों का अधिकतम (डिग्री.से.) : 27.0 (-10.4)
न्यूनतम तापमान (डिग्री.से.) : 26.8 (-1.9)
सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : 87 प्रतिशत
सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : 95 प्रतिशत
हवा की औसत गति : 7.6 कि०मी०/घंटा
हवा की दिशा- उत्तर- पश्चिम
वर्षा (मि०मी०) : 13.4