Kanpur News: कानपुर से कांग्रेस ने महापौर पद के लिए आशनी अवस्थी को प्रत्याशी बनाया है। आशनी अवस्थी पति विकास अवस्थी कांग्रेस के ...
Kanpur News: कानपुर से कांग्रेस ने महापौर पद के लिए आशनी अवस्थी को प्रत्याशी बनाया है। आशनी अवस्थी पति विकास अवस्थी कांग्रेस के प्रदेश सचिव भी हैं। विकास अवस्थी एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस वीडियो में वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक में भाषण देते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह अपने संघर्ष को याद कर भावुक हो गए और रोने लगे। हालात इस कदर हो गए की कांग्रेस प्रदेश सचिव को फूट फूट कर रोता देख आसपास साथ खड़े कार्यकर्ताओं ने उनको साहस देते हुए शांत कराया।
तब जाकर कहीं कांग्रेस के प्रदेश सचिव शांत हुए। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह छात्र राजनीति से संघर्ष कर रहा हूं। कानपुर विश्वविद्यालय महामंत्री भी रहा हूं। छात्र राजनीति के बाद से कांग्रेस पार्टी से जुड़ गया। विधानसभा चुनाव में टिकट न होने पर पार्टी के साथ ही जुड़ा रहा। पार्टी के हर कदमों पर चलकर पार्टी को आगे बढ़ा रहा हूं। 2023 के निकाय चुनाव में महापौर की टिकट के लिए पार्टी ने मेरी पत्नी को टिकट देकर बहुत बड़ी जीत दे दी है। मैं पार्टी का शुक्रिया कैसे अदा करूँ। आज पार्टी ने साफ तौर पर दिखा दिया हैं कि एक मेहनत करने वाले कार्यकर्ता को टिकट दी जा सकती है।