कानपुर देहात, प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने माघ मेला-2023 के लिए स्नान पर्व की तिथियों की घोषणा कर दी है।इस बार पहला स्नान पर्व पौ...
कानपुर देहात,
प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने माघ मेला-2023 के लिए स्नान पर्व की तिथियों की घोषणा कर दी है।इस बार पहला स्नान पर्व पौष पूर्णिमा, 6 जनवरी 2023 को होगा।इसी दिन औपचारिक रूप से माघ मेला शुरू होगा।जो महाशिवरात्रि के दिन 18 फरवरी को समाप्त होगा।जिसको देखते हुए कानपुर देहात मैं संचालित हो रही औद्योगिक इकाइयों पर माघ मेला को देखते हुए प्रदूषण बोर्ड कानपुर देहात ने रोक लगा दी है और संचालन को लेकर निर्देश जारी कर किया है।
18 औद्योगिक इकाइयों पर लगी रोक -
प्रयागराज 6 जनवरी से शुरू हो रहे शाही स्नान को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। वही नदियों में प्रदूषण कम करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी सख्त हो गया है और कानपुर देहात से संचालित होने वाली औद्योगिक इकाइयों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कानपुर देहात की नजर है जिसके चलते फैक्ट्रियों से निकलने वाले दूषित तरल को नदी नालों में न बहाया जाए इसको रोकने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सर्वाधिक प्रदूषण करने वाली कानपुर देहात में 18 औद्योगिक इकाइयों को चिन्हित कर दूषित तरल को औद्योगिक इकाइयों से बाहर निकालने पर रोक लगा दी है और जारी निर्देश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
क्या बोले अधिकारी -
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कानपुर देहात के अधिकारी आशुतोष पांडे ने बताया कि शासन की तरफ से जारी शासनादेश में उन सभी 18 फैक्ट्रियों को चिन्हित किया गया है।जिन से जल हानिकारक तरल का रिसाव होता है।माघ मेले के दौरान चिन्हित फैक्ट्रियों से दूषित तरल को 3 जनवरी से डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा।जिसको लेकर रोक लगा दी गई है।फैक्ट्रियों को निर्देशित भी कर दिया गया है