कानपुर देहात, सीसीटीवी कैमरा आज के समय में अपराधियों पर नकेल कसने में बेहद कारगर साबित हो रहा है.यह पुलिस की तीसरी आंख के रूप मे...
सीसीटीवी कैमरा आज के समय में अपराधियों पर नकेल कसने में बेहद कारगर साबित हो रहा है.यह पुलिस की तीसरी आंख के रूप में जाना जाता है.जिसको लेकर कानपुर देहात में वारदात और घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने दुकानदारों व क्षेत्रीय लोगों से घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की है।
एक कैमरा शहर के नाम -
कानपुर देहात की पुलिस अधीक्षक सुनीति ने दुकानदारों व क्षेत्रीय लोगों से अपील करता हूं कहा है कि आज के आधुनिक दौर में इलेक्ट्रानिक सर्विलांस से छोटी-बड़ी घटनाओं के अनावरण में अहम भूमिका रहती है।आपमें से बहुत से जनपदवासी सुरक्षा के दृष्टिकोण से ही अपनी दुकान/घर/प्रतिष्ठान इत्यादि पर कैमरा लगाये हुये हैं।मै आप सभी जनपदवासियों से अपील करती हूँ कि आप मौजूदा तंत्र में एक कैमरा शहर के नाम जुड़वायें,जो आपके दुकानों/घर/ प्रतिष्ठानों इत्यादि के बाहर लगा होता सड़क/गली की तरफ कैमरे का मुख हो और कैमरे को हमेशा आन रखा जाये,ताकि पुलिस को सहयोग मिलता रहे।मुझे उम्मीद ही नही पूर्ण विश्वास है कि आप लोग जनपद कानपुर देहात पुलिस की इस पहल में सहयोग करेंगें।
अपराधिक घटनाओं पर लगेगा अंकुश -
कानपुर देहात में अभी बहुत ही कम लोगो आपने अपने घरों व दुकानों सीसीटीवी कैमरे की सुविधा का इस्तमाल करते है।जिसके चलते जहां जहां पर सीसीटीवी की सुविधा नहीं होती है वह आपराधिक घटनाओं के होने के बाद पुलिस के हाथ अपराधियों की पहचान के लिए कोई क्लू फुटेज आज की स्थिति में देखने को नहीं मिलता है।जिसके चलते कई बार अपराधी बच कर भी निकल जाता है।अगर सीसीटीवी कैमरे जगह-जगह लगाए जाएंगे तो इससे पुलिस को बहुत मदद मिलेगी और अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने में यह पहल काफी कारगर साबित होगी।