कानपुर देहात के थाना भोगनीपुर के अंतर्गत कार चालक को नींद आ जाने के चलते अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराकर पलट गई टक्कर इतनी जो...
कानपुर देहात के थाना भोगनीपुर के अंतर्गत कार चालक को नींद आ जाने के चलते अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराकर पलट गई टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और कार में सवार अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए कोई घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया अन्य सभी गंभीर युवकों को इलाज के लिए सीएससी में भर्ती करवाया है जहां पर सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है।
झपकी आने से हुआ हादसा -
जानकारी के अनुसार मूल रूप से रायबरेली के बरवलिया गांव के निवासी मोइन गुजरात सूरत में एक फैक्ट्री में काम करते थे।सोमवार को वह अपने साथियों के साथ गुजरात से उत्तर प्रदेश रायबरेली के लिए निकले थे।लंबा सफर होने के कारण पूरी रात कार जावेद ने कार चलाई थी।जिसके चलते जावेद थका हुआ था।मंगलवार को है कानपुर देहात के भोगनीपुर के मावर गांव से कुछ दूरी पर कार चालक जावेद को झपकी आ गई। जिसके चलते कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार मोइन की मौके पर ही मौत हो गई व जावेद, इजहारुद्दीन, सुहैल खान व जीशान घायल हो गए।वहीं घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पुखराज सीएससी में भर्ती करवाया और मोइन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्या बोले थाना प्रभारी -
थाना प्रभारी भोगनीपुर अजय पाल सिंह ने बताया कि चालक को झपकी आने से दुर्घटना हुई है घायलों की हालत खतरे से बाहर है। वहीं मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है वह सभी के परिजनों को जानकारी दे दी गई है।