कानपुर देहात, कानपुर देहात के रनिया में एक निजा होटल पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ...
कानपुर देहात,
कानपुर देहात के रनिया में एक निजा होटल पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान के साथ पदाधिकारियों ने स्वागत किया।इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कार्यकर्ता व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजित प्रेस वार्ता में शिरकत करें। प्रेस वार्ता में बातचीत करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव मिलनसार के साथ-साथ सभी को साथ में लेकर चलने वाले राजनेता थे।उन्होंने विपक्ष में रहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की प्रशंसा की थी व उन्होंने सदन में कहा था मोदी जी देश दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे उनकी भविष्यवाणी सत्य भी हुई थी।
प्रदेश में हुआ है अभूतपूर्व परिवर्तन -
पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जब से सरकार आई है उत्तर प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ है ।योगी जी द्वारा विकास की योजनाएं प्रदेश में युद्ध स्तर पर चलाई जा रही है उत्तर प्रदेश के उत्तम प्रदेश बनाने का कार्य जारी है भू माफियाओं का सफाया किया गया है एवं उन पर उचित कार्रवाई की जा रही है ताकि जनता को कष्ट देने वाले ऐसे तत्वों का समूल सफाया किया जा सके।2014 में भारतीय जनता पार्टी के एक करोड़ सदस्य थे 2019 में सदस्यता संख्या 18 करोड़ को पार कर चुकी है जनता भारतीय जनता पार्टी को उसके अच्छे कार्यों का भरपूर समर्थन दे रही है।
भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ है युवा -
पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि युवा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ है युवा वर्ग को प्रशिक्षण देकर राष्ट्र का सच्चा सिपाही एवं जनता के प्रति जवाबदेह बनाना है ताकि एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण हो सके आने वाले स्थानीय निकाय चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी भारी अंतर से विजय प्राप्त करने वाली है। आयोजित प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान विधायक पूनम संखवार अरुण पाठक राहुल अग्निहोत्री बाल जी शुक्ला बबलू शुक्ला बब्बन शर्मा बबलू कटियार अंशु त्रिपाठी आशीष मिश्रा हेमू सिंह विकास मिश्रा मीडिया प्रभारी आदि रहे।