कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के थाना सिकंदरा के अंतर्गत कानपुर-इटावा हाईवे पर बिरहाना चौराहे के पास ओवरब्रिज पर ते...
कानपुर देहात,
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के थाना सिकंदरा के अंतर्गत कानपुर-इटावा हाईवे पर बिरहाना चौराहे के पास ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार अनियंत्रित कार डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जानकारी कार के अंदर रखे कागजात के आधार पर परिजनों को दे दी है।
डॉक्टर को दिखा कर लौट रहे थे घर-
मूल रूप से जिला औरैया के तिलक नगर निवासी संतोष दीक्षित जो फर्रूखाबाद में बिजली विभाग में बाबू के पद पर तैनात थे।वो अपने छोटे भाई योगेंद्र दीक्षित को लेकर कानपुर में डाक्टर को दिखाने कार से गए थे।उनके साथ उनका बेटा राज दीक्षित भी था।देर रात घर वापसी करते समय करीब 12.15 बजे कार हाईवे पर बिरहाना चौराहे के पास ओवरब्रिज पर पहुंची थीं।उसी समय अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई।इससे तीनों बुरी तरह घायल हो गए। वहीं राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर सिकंदरा सीएचसी पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने कार के अंदर पड़े कागजात से शिनाख्त करते हुए घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्या बोले थाना प्रभारी -
सिकंदरा थाना प्रभारी समर बहादुर ने बताया कि अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के चलते हादसा हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है