कानपुर,उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में शनिवार को देर शाम मंदिर दर्शन के लिये श्रद्धालुओं को लेकर गयी एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्र...
कानपुर,उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में शनिवार को देर शाम मंदिर दर्शन के लिये श्रद्धालुओं को लेकर गयी एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी।जिलाधिकारी कानपुर नगर ने इस घटना में 26 लोगों के मरने की पुष्टि की है।पुलिस ने बताया कि कानपुर के थाना साढ़ के अंतर्गत श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई।हादसे में 26 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी और लगभग एक दर्जन घायल हुये हैं।प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए तत्काल जिलाधिकारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य करने तथा घायलों के समुचित उपचार कराने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।इस के साथ मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रु.तथा गम्भीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रु.की सहायता राशि दिए जाने के निर्देश दिए हैं।