कानपुर देहात के थाना अकबरपुर के अंतर्गत एक फर्नीचर की दुकान में देर रात अचानक आग लग गई।वही राहगीरों सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियो...
कानपुर देहात के थाना अकबरपुर के अंतर्गत एक फर्नीचर की दुकान में देर रात अचानक आग लग गई।वही राहगीरों सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों आग पर काबू पा सका है वही जांच पड़ताल में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है।
क्या है मामला -
कानपुर देहात के अकबरपुर कस्बे के हिमांशू शर्मा की नेहरू नगर में ओवर ब्रिज के पास फर्नीचर की एक बड़ी दुकान है।देर रात हिमांशू शर्मा की दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान के अंदर से आग की लपटें उठता देख राहगीरों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस व दमकल विभाग को दी।वही राजगीर ओं से सूचना मिलते ही मौके पर 2 दमकल की गाड़ियां व चौकी प्रभारी शोभित कटियार मौके पर मैं पुलिस फोर्स के पहुंच गए. लगभग 2 से 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखा माल जलकर खाक हो गया था।
क्या बोले अधिकारी -
मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर दो दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया है आसपास के लोग व दुकानदारों से पूछताछ करने पर शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है।कोई जनहानि नहीं हुई है।आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।