कानपुर, उत्तर प्रदेश के कानपुर में पिटबुल का खौफनाक एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो कानपुर के सरसैया घाट का बताय...
कानपुर,
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पिटबुल का खौफनाक एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो कानपुर के सरसैया घाट का बताया जा रहा है और इसमें पिटबुल ने गाय के मुंह को अपने जबड़े में दबा रखा है और गाय बुरी तरीके से दर्द से छटपटा रही है और कुछ लोग गाय को छुड़ाने का भी प्रयास करते हुए वीडियो में नजर आ रहे हैं इस दौरान पास में खड़े किसी युवक ने छटपटा रही गाय का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसके बाद कानपुर नगर में रहने वाले लोग पिटबुल पालने पर रोक लगाने को लेकर सरकार से मांग करते हुए नजर आ रहे हैं।
क्या है वीडियो में -
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो कानपुर के गंगा नदी किनारे सरसैया घाट का बताया जा रहा है जहां पर एक पिटबुल कुत्ता अपने जबड़े में गाय का मुंह जकड़े हुए है।गाय दर्द से छटपटा रही है और पिटबुल अपनी जकड़ को ढीली नहीं कर रहा है।इस दौरान पिटबुल मालिक समेत तीन लोग पिटबुल पर लगातार हमला करके उसे खींचने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन वह गाय का मुंह नहीं छोड़ रहा है।इस बीच तीनों लोग उसे खींचते हुए गंगा नदी तक ले गए और लगातार पिटबुल पर रॉड से हमला किया तब कहीं उसने गाय का मुंह छोड़ा।लेकिन जब तक पिटबुल के चंगुल से गाय छोटी तब तक गाय बुरी तरह घायल हो चुकी थी।इस दौरान घाट किनारे गंगा नदी किनारे सरसैया घाट पर लोगों की भीड़ लगी रही और किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल हो रहा है वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर पिटबुल पारले को लेकर सरकार के द्वारा रोक लगाने की मांग करते नजर आ रहे हैं।
क्या बोले अधिकारी -
नगर निगम के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा आर.के निरंजन ने बताया कि सरसैया घाट निवासी सुमित मिश्रा ने दो पिटबुल कुत्ते पाल रखे है। जिनमें से एक पिटबुल ने गाय को अपने जबड़े से जकड़ लिया था घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सुमित मिश्रा के दोनों पिटबुल कुत्तों को पकड़ कर रायपुरवा स्थित पशु चिकित्सालय में परीक्षण कराया जा रहा है।नियमानुसार पिटबुल मालिक पर जुर्माना और अन्य कार्रवाई की जाएगी।