उत्तर और मध्य भारत के विभिन्न राज्यों में भीषण लू की स्थिति एक बार फिर बनी हुई है| कई राज्यों में गर्मी लगातार बढ़ते जा रही है| स...
उत्तर और मध्य भारत के विभिन्न राज्यों में भीषण लू की स्थिति एक बार फिर बनी हुई है| कई राज्यों में गर्मी लगातार बढ़ते जा रही है| साथ ही राज्यों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुँच गया है| दिल्ली,मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों का तापमान 44 से 45 डिग्री तक पहुँच गया है| मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली,मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में आज भी हिट वेव की गंभीर स्थिति बनी रहेगी| हालाँकि पश्चिम बंगाल और सिक्किम जैसे राज्यों में अगले 5 दिन बारिश का अनुमान जताया है| उत्तर पश्चिम व मध्य भारत में अगले 3 से 4 दिन हिट वेव जारी रहेगी| दक्षिण पश्चिमी मानसून अब पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर गया है| वहीं महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री देरी से होगी| मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज आँधी तूफान के साथ भारी बारिश होगी.
सोर्स -Headline Network