मेरठ, उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे काशी टोल प्लाजा पर कुछ लोगो टोल कर्मचारियो...
मेरठ,
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे काशी टोल प्लाजा पर कुछ लोगो टोल कर्मचारियों के साथ विवाद करते हुए नजर आ रहे हैं।वीडियो में विवाद कर रहे लोगो एसओजी टीम के सिपाही बताए जा रहे हैं।वही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले के जांच के आदेश दिए हैं।
सिपाहियों ने की जमकर गुंडई -
मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र के काशी टोल प्लाजा का बताया जा रहा है। जहां पर मौजूद टोल कर्मचारियों की माने तो टोल प्लाजा पर टोल मांगे जाने पर जीप में मौजूदा सिपाहियों ने जमकर गुंडई की और पुलिस की सरकारी गाड़ी ने टोल बूथ तोड़ दिया।जिसके बाद गाड़ी से उतरकर सिपाही ने गाली गलौज और मारपीट की.इसके बाद एक सिपाही ने अपनी सरकारी पिस्टल भी निकाल ली और गुंडई करने लगे।वही पुलिस की माने तो टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों के साथ सिपाहियों की बहस हो गई थी.जिसकी जांच की जा रही है।
क्या बोले अधिकारी -
प्रभाकर चौधरी, एसएसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच एसपी क्राइम को जांच सौंपी है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जाएगी और टोल कर्मचारियों से भी पुलिस पूछताछ करेगी। पुलिसकर्मियों ने अगर मारपीट की है तो निश्चिततौर पर कार्रवाई करेंगे।