लखनऊ, कानपुर में शुक्रवार को हुई हिंसा को लेकर योगी सरकार बेहद सख्त नजर आ रही है और सरकार ने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्र...
लखनऊ,
कानपुर में शुक्रवार को हुई हिंसा को लेकर योगी सरकार बेहद सख्त नजर आ रही है और सरकार ने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के दिशा निर्देश जारी किए हैं।पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि कमिश्नरेट कानपुर नगर के थाना बेकनगंज क्षेत्र में कुछ लोगों के द्वारा जबरन विरोध प्रदर्शन करते हुए दूकानें बंद कराने का प्रयास किया जा रहा था। जिसके चलते दूसरे पक्ष ने जब इसका विरोध किया तो कुछ अराजक तत्वों ने पत्थर चलाना शुरू कर दिया जिससे तनाव की स्थिति बन गए थीं। सुरक्षा की दृष्टि 12 कंपनी 1 प्लाटून पीएसी भेज दी गई है।अब तब 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।उपद्रवियों के साथ-साथ साजिश करने वालों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों की संपत्ति को जब्त या ध्वस्त कराया जाएगा।
उपद्रवियों की जा रही है पहचान -
अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी पुलिस के हाथ लगे हैं साथ ही साथ सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।फिलहाल वहां स्थिति नियंत्रण में है। अमन पसंद लोगों से अपील की गई है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें और वही संदिग्धों पर विशेष न रखने की भी दिशा निर्देश दिए गए हैं।
क्या था मामला -
भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा मोहम्मद साहब पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर एक पक्ष आक्रोशित था जिसके चलते शुक्रवार को नमाज के बाद नई सड़क पर लोगों की भीड़ जुटने शुरू हो गई और जमकर भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ नारेबाजी होने लगी और एक पक्ष दूसरे पक्षों की दुकानों को भी बंद करवाने लगा देखते ही देखते कुछ अराजक तत्वों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी जिसके बाद माहौल बिगड़ गया और पत्थरबाजी होने लगी।हालात इस कदर बेकाबू हो गए कि उपद्रवियों ने पथराव के साथ ही फायरिंग व बमबाजी भी की। बवाल की सूचना पर भारी फोर्स के साथ ही डीएम नेहा शर्मा, संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी के साथ कई सर्किल के एसीपी और पीएसी समित भारी फोर्स मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाने का प्रयास किया तब जाकर कहीं हालात काबू में है लेकिन इस दौरान हिंसा की चपेट में आए 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ने तत्काल पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया जहां पर सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।लेकिन वहीं सुरक्षा की दृष्टि से नई सड़क पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।