अयोध्या, उत्तर प्रदेश के अयोध्या बुधवार को महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे पहुंचे जहां पर पहले से मौजूद शिवसेना क...
अयोध्या,
उत्तर प्रदेश के अयोध्या बुधवार को महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे पहुंचे जहां पर पहले से मौजूद शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का जोरदार स्वागत किया इस दौरान आदित्य ठाकरे ने भी शिवसेना के कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार करते हैं हाथ जोड़कर सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद प्रकट किया।इस बाद उन्होंने अयोध्या में इस्कॉन मंदिर में आरती की।इस दौरान उनके साथ शिवसेना के नेता संजय राउत भी आदित्य ठाकरे के साथ मौज़ूद रहें।इस्कॉन मंदिर में आरती के बाद महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि महाराष्ट्र और अन्य राज्यों से भी हमारे कार्यकर्ता आए हैं और जो उत्तर प्रदेश के शिव सैनिक हैं सभी में एक अलग तरह का जोश और उत्साह है।यहां के जो नागरिक हैं,जो महंत हैं और जिस तरह से हमारा स्वागत किया जा रहा है और हमें आशीर्वाद मिल रहा है।उन्होंने कहा कि यहां के लोगों के मन में ठाकरे परिवार और शिवसेना परिवार के लिए एक अलग भावना है,एक प्यार की भावना है और वही सब जगह दिख रही है।उन्होंने कहा कि जब हम 2018 में पहली बार यहां आए थे, तो हमने कहा था पहले मंदिर, फिर सरकार। मैं यहां प्रार्थना करने और आशीर्वाद लेने आया हूं! यह भूमि राजनीतिक नहीं है। यह राम राज्य की भूमि है। अयोध्या भारत की आस्था से जुड़ी हुई है और हमारी भी यहीं आस्था है। हम यहां आते रहते हैं और राम मंदिर के निर्माण के बाद हम यहां सिर्फ प्रार्थना करने आए हैं।उन्होंने कहा कि हमारा हिंदुत्व साफ है, 'रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई' जो भी हम चुनाव में वचन देते हैं, वह सब पूरा करते हैं। चुनाव जीते या हारे लेकिन, हम अपना वचन पूरा करते हैं। यहां हम राजनीति के लिए नहीं बल्कि दर्शन करने के लिए आए हैं।उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से फोन पर बात करेंगे और पत्र भी लिखेंगे कि यहां अयोध्या में महाराष्ट्र सदन के लिए जगह दे।यहां महाराष्ट्र से बहुत तीर्थ यात्री आते हैं,उनके रहने के लिए हम यहां महाराष्ट्र सदन बनाना चाहते हैं।