वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए किया गया रूट डायवर्जन व तैयार की गई पार्किंग व्यवस्था,जिसके चलते प्रभावित नहीं होगा यातायात..

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने पैतृक गांव परौंख 3 जून (आज) को पहुंच रहे हैं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पैतृक गांव में एक जनसभा को भ...

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने पैतृक गांव परौंख 3 जून (आज) को पहुंच रहे हैं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पैतृक गांव में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे इस दौरान मंच पर उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ साथ राज्यपाल सहित कई वरिष्ठ मंत्री व नेता भी मौजूद रहेंगे जिसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली है और वही पुलिस प्रशासन के साथ-साथ एसपीजी ने मजबूत सुरक्षा घेरा भी तैयार कर लिया है लेकिन इस दौरान किसी भी प्रकार से ट्रैफिक व्यवस्था गड़बड़ ना हो इसका भी ध्यान रखते हुए पुलिस प्रशासन ने 3 जून के लिए रूट डायवर्जन चार्ट भी जारी किया है।

कुछ इस तरह रूट डायवर्जन -

कानपुर देहात के परौंख में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ-साथ वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन किया है।जिसके अनुसार सिकन्दरा,भोगनीपुर,अमराहट, राजपुर,औरैया की ओर से आने वाले वाहन बिरहाना तिराहा अन्डर पास से सौंधे परौंख न जाकर मुंगीसापुर डेरापुर होते हुये जनसभा स्थल परौंख पहुंचेंगे।अन्य वाहन जो बिरहाना से रूरा डेरापुर जाना चाहते हैं वो भी मुंगीसापुर होकर डेरापुर, रूरा जा सकेगें।इसी प्रकार कन्नौज, बेला, बिधूना, रसूलाबाद, कन्चौसी, झींझक से आने वाले वाहन लाभार्थियों की बसें झींझक से सीधे मंगलपुर न जाकर रूरा नहर रोड से जुरिया रेलवे अन्डर पास के नीचे से निकलकर नोनारी रतनियापुर होकर जनसभा स्थल परौंख पहुंचेगें।
कुछ इस तरह तैयार की गई है पार्किंग -

कानपुर देहात के परौंख में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ-साथ वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पार्किंग व्यवस्था भी तैयार करी है जो कुछ इस प्रकार से है।

बसों की पार्किंग:- 
1- लाभार्थियों की बसों की पार्किंग हेतु जनसभा स्थल के सामने खाली पड़े खेतों को समतल कराकर व्यवस्था की गयी है यह पार्किंग परौंख ग्राम जाने वाले गेट नम्बर 1 के रोड पर स्थित है। 

कार /अन्य हल्के वाहनों की पार्किंग:- 
2- यह पार्किंग टाटा ईंट भट्ठा के सामने परौंख ग्राम जाने वाले गेट नम्बर- 1के पास डेरापुर-मंगलपुर रोड पर की गयी है।

3- पुलिस अधिकारियों /मजिस्ट्रेट वाहनों की पार्किंग जो की डेरापुर मंगलपुर रोड पर वीवीआईपी पार्किंग की विपरीत दिशा पर पुराना खडंजा रोड से चलकर आगे खाली पड़े खेतों में की गयी हैं। 

4- वीआईपीपार्किंग के लिए जनसभा स्थल के पास डेरापुर- मंगलपुर रोड पर पर की गयी है।

5-मीडिया/पत्रकार के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था जनसभा स्थल के पास डेरापुर- मंगलपुर रोड पर नये खडंजा रोड पर वीआईपी पार्किंग के पास की गयी है।

6- वरिष्ठ अधिकारियों की वाहनों की पार्किंग जनसभा स्थल के पास डेरापुर- मंगलपुर रोड पर वीआईपी पार्किंग के पास की गयी है।
Name

UTTAR PRADEAH Uttar Pradesh UTTAT PRADEAH टॉप न्यूज़ राज्य- शहर लोकल खबरें समाचार
false
ltr
item
The State Khabar: वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए किया गया रूट डायवर्जन व तैयार की गई पार्किंग व्यवस्था,जिसके चलते प्रभावित नहीं होगा यातायात..
वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए किया गया रूट डायवर्जन व तैयार की गई पार्किंग व्यवस्था,जिसके चलते प्रभावित नहीं होगा यातायात..
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhVDutYJkAl8TopMWXvriYdbuxnvuFE7QCNuLOeeCysEka9WvBTO8wUm5GK1rpMRcdEgAOPaD9DooVaN7pyyZ7t8fYIpy5Lhgaf2B_2d0pzT6uq0uZOHSFsFeKoNFi80CL4ycXk4KTLABo/s1600/1654197407898276-0.png
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhVDutYJkAl8TopMWXvriYdbuxnvuFE7QCNuLOeeCysEka9WvBTO8wUm5GK1rpMRcdEgAOPaD9DooVaN7pyyZ7t8fYIpy5Lhgaf2B_2d0pzT6uq0uZOHSFsFeKoNFi80CL4ycXk4KTLABo/s72-c/1654197407898276-0.png
The State Khabar
https://thestatekhabar.blogspot.com/2022/06/blog-post_2.html
https://thestatekhabar.blogspot.com/
https://thestatekhabar.blogspot.com/
https://thestatekhabar.blogspot.com/2022/06/blog-post_2.html
true
6524555876114032037
UTF-8
Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy