- गंगा बैराज पर नहाने के दौरान हुआ हादसा, राजस्थान के झुंझुनू जिले का रहने वाला था कानपुर : साथियों के साथ बैराज पर गंगा नहाने ग...
कानपुर : साथियों के साथ बैराज पर गंगा नहाने गए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) छात्र की डूबकर मौत हो गई। छात्र अपने 10 साथियों के साथ गंगा नहाने गया था इस दौरान एक छात्र डूबने लगा तो किनारे पर मौजूद गोताखोरों ने उसे बचा लिया।
राजस्थान के झुंझुनू जिले में रहने वाला 22 वर्षीय चंचल मीणा आईआईटी कानपुर से सिविल इंजीनियर का छात्र था। रविवार को वह अपने साथी आजाद प्रजापति, अमित कुमार, प्रताप सिंह सहित दस साथियों के साथ गंगा बैराज पुल पार करके दूसरी ओर उन्नाव की तरफ नहाने गया था। नहाने के दौरान चंचल और उसका एक साथी डूबने लगे शोर सुनकर दौड़े गोताखोरों ने किसी तरह उसके साथी को बचा लिया लेकिन चंचल गहराई में जाकर डूब गया। सूचना पर एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय कोहना इंस्पेक्टर रजनीश तिवारी जेल पुलिस और गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे। 2 घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने चंचल का शव बरामद कर लिया। एसीपी त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि छात्र के परिजनों के साथ ही आईआईटी प्रबंधन को हादसे की सूचना दे दी गई है शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
आईआईटी प्रवक्ता ने दुख जताया -
सिविल इंजीनियरिंग बीटेक छात्र चंचल कुमार मीना के निधन पर संस्थान एक उज्ज्वल युवा दिमाग के असामयिक नुकसान पर शोक व्यक्त करता है और प्रार्थना करता है कि भगवान उनके परिवार और दोस्तों को इस नुकसान को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
- प्रवक्ता, आईआईटी, कानपुर