कानपुर। चौबेपुर थाना क्षेत्र के शिवली रोड स्थित दिलीप नगर के पास मनोह निवासी युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बुधवार तड़के शिवल...
कानपुर। चौबेपुर थाना क्षेत्र के शिवली रोड स्थित
दिलीप नगर के पास मनोह निवासी युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बुधवार तड़के शिवली रोड के किनारे शव मिलने पर सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू कराई गई है।
क्या है मामला -
चौबेपुर क्षेत्र के मनोह गांव के मजरा गणेशगंज निवासी 30 वर्षीय तारा बाल्मीकि मंगलवार की शाम घर से निकला था। परिजनों ने बताया कि उसे दिलीप नगर का हरी अपने साथ ले गया था,सुबह दिलीप नगर के पास ही सड़क के किनारे तारा का शव पड़ा मिला।चेहरे के साथ गर्दन पर कई धारदार हथियार से प्रहार किए गए थे। घटनास्थल से दूर कहीं आऔर हत्या किए जाने की आशंका पर पुलिस ने छानबीन कराई।लेकिन कुछ पता नहीं चला पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुला कर साक्ष्य एकत्र कर आए हैं। थाना प्रभारी केएम राय ने बताया कि स्वजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
आशनाई में हत्या की आशंका -
दिलीप नगर के पास हुई तारा बाल्मीकि की हत्या के मामले में पुलिस आशनाई पर आशंका जता रही है। गांव के लोगों ने बताया कि उसका दिलीप नगर के एक घर में आना जाना था कई बार इसी बात को लेकर विवाद हो चुका था।