कानपुर देहात में बुधवार को जिलाधिकारी नेहा जैन ने अकबरपुर चौराहे पर अवैध रूप से खड़े ऑटो वाहनों का निरीक्षण किया। जि...
कानपुर देहात में बुधवार को जिलाधिकारी नेहा जैन ने अकबरपुर चौराहे पर अवैध रूप से खड़े ऑटो वाहनों का निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित ऑटो संचालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अवैध पार्किंग सड़क में ऑटो न खड़ा करें तथा चिन्हित पार्किंग पर ही वाहनों को खड़ा करें अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा यातायात नियमों का अवश्य पालन करें।जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी अकबरपुर को निर्देशित किया कि क्षेत्र में भ्रमण कर कोई भी वाहन चालक सड़क पर वाहन न खड़ा करने पाए इस पर जरूर नजर रखें तथा यातायात के नियमों का अवश्य पालन कराएं।इस मौके पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर वागीश कुमार शुक्ल आदि लोग उपस्थित रहे।