कानपुर, उत्तर प्रदेश के कानपुर आउटर के थाना बिल्हौर के अंतर्गत जीटी रोड पर बुधवार सुबह बारातियों को लेकर लौट रही एक निजी बस की स...
कानपुर,
उत्तर प्रदेश के कानपुर आउटर के थाना बिल्हौर के अंतर्गत जीटी रोड पर बुधवार सुबह बारातियों को लेकर लौट रही एक निजी बस की सामने से आ रही रोडवेज बस से भिड़ंत हो गई।जिसमे निजी बस चालक की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए।वही मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज और तत्काल घायलों को सीएचसी भेजा गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर रूप 13 घायलों को कानपुर रेफर कर दिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कन्नौज के छिबरामऊ क्षेत्र के रहने वाले राहुल राठौर की बारात कानपुर के शिवराजपुर क्षेत्र के कंठीपुर गांव गई थी। बारात कार्यक्रम के बाद बुधवार को बराती बस से वापस घर लौट रहे थे।जीटी रोड पर सरैया दस्तम गांव के पास उनकी बस की सामने से आ रही रोडवेज बस से भिड़ंत हो गई।हादसे के बाद बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।आसपास के लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना कर घायलों को क्षतिग्रस्त बस से बाहर निकाला।मौके पर पहुंची पुलिस ने 18 घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा।वहीं स्टेरिंग में फंसे निजी बस के चालक कन्नौज के छिबरामऊ क्षेत्र के बाहबलपुर गांव निवासी 38 वर्षीय सुरेश सविता को किसी तरह निकालकर सीएचसी ले गई जहां डॉक्टरों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया और वही प्राथमिक उपचार के बाद 13 घायलों को कानपुर रेफर कर दिया।
हादसे में घायल -
अजय पुत्र पुरुषोत्तम मलगवा ठठिया, कन्नौज
उमा देवी पत्नी अभिमन्यु सिंह कुदौरा, बिल्हौर
विनोद कुमार पुत्र कन्हैयालाल अलियापुर, मैथा रूरा, कानपुर देहात
रामअवतार पुत्र बालक राम द्वारिकापुर, गुरसहायगंज, कन्नौज
राजेश कुमार पुत्र रमेश चंद्र
सुलेखा देवी पत्नी राजेश कुमार निवासी खैमरा मुगल गंज लखीमपुर खीरी
करन पुत्र विश्राम सिंह द्वारिकापुर, गुरसहायगंज, कन्नौज
विजय पुत्र हरिश्चंद्र द्वारिकापुर, गुरसहायगंज, कन्नौज
इंटू पुत्र परशुराम मलगवा, ठठिया कन्नौज
अनुज राठौर पुत्र संजीव कुमार फर्रुखाबाद
कुलदीप पुत्र अमर सिंह अनंतपुर इंदरगढ़ कन्नौज
लक्ष्मी पत्नी सुरेश कुमारी गंगागंज, चकेरी, कानपुर
रामकेश पुत्र बाबूराम लखना, इंदरगढ़, कन्नौज
बृजमोहन पुत्र मेघनाथ द्वारिकापुर, गुरसहायगंज, कन्नौज
रोहित कुमार पुत्र रामनिवास द्वारिकापुर, गुरसहायगंज, कन्नौज
शिव कुमार पुत्र लक्ष्मण प्रसाद शीतल गंज, बांगरमऊ, उन्नाव व दो अज्ञात
क्या बोले थाना प्रभारी -
थाना प्रभारी बिल्हौर ने बताया कि एक प्राइवेट वाहन व सरकारी बस की टक्कर में घायल 18 व्यक्तियों को उपचार हेतु सी.एच.सी बिल्हौर भिजवाया गया तथा एक व्यक्ति सुरेश सविता उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम बहबरपुर पोस्ट व थाना छिबरामऊ,कन्नौज की मौके पर मृत्यु हो गई।आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।