कानपुर देहात के थाना अकबरपुर के रनियां में रेलवे उपकरण बनाने वाली फ्रंटियर फैक्ट्री में शनिवार रात लोहा गलाते समय एक भट्ठी फट गई...
कानपुर देहात के थाना अकबरपुर के रनियां में रेलवे उपकरण बनाने वाली फ्रंटियर फैक्ट्री में शनिवार रात लोहा गलाते समय एक भट्ठी फट गई। जिसकी चपेट में आकर मजदूर राम आसरे पाल (60) की मौत हो गई जबकि 4 अन्य मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया है लेकिन वही राम आसरे की मौत की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा और वही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया है और कार्रवाई करने की बात कही है।
हुआ तेज धमाका और फट गई भट्टी -
अकबरपुर के रनिया में रेलवे उपकरण बनाने वाली फैक्ट्री है। फैक्ट्री में इंडक्शन फर्नेस भट्ठी में काम हो रहा था और लोहे के कबाड़ को गलाया जा रहा था।वही फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे रामआसरे पाल सरिया की मदद से अंदर लोहे के कबाड़ को डाल कर भट्ठी के ढक्कन को बंद किया और पास में ही खड़े हो गए इसी दौरान भट्ठी में तेज धमाके की आवाज हुई और भट्ठी के अंदर पिघला लोहा तेजी के साथ बाहर निकल आया जिसकी चपेट में आकर रामआसरे बुरी तरह से झुलस गए और मौके पर ही मौत हो गई और वही फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे दूसरे मजदूर दीपक मिश्र, धनंजय, रामवीर सिंह व विलियम झुलस गए। वही फैक्ट्री के अंदर भी घटना की जानकारी होते ही फैक्ट्री के मैनेजर ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में मारे गए रामआसरे के शव को कब्जे में ले लिया और अन्य घायलों को तत्काल प्रभाव से पास के अस्पताल में ले गए जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दें सभी घायलों को कानपुर रिफर कर दिया। लेकिन इसी दौरान रामआसरे की मौत की जानकारी होते ही रामआसरे के परिजन फैक्ट्री गेट पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे और फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया हंगामा की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीएम वागीश शुक्ला,थाना प्रभारी अकबरपुर विनोद पांडेय पुलिस बल संग पहुंच गए और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जांच कर कार्रवाई करने की बात भी कही।तब जाकर कहीं परिजन शांत हुए।
क्या बोले अधिकारी -
एसडीएम वागीश शुक्ला ने बताया कि परिजनों से बातचीत कर ली गई है घटना की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी साथ ही साथ आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।