कानपुर देहात के थाना अकबरपुर के अंतर्गत तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में मोटरसाइकिल सवार छात्रा की मौत हो गई और वही मोटरसाइकिल चला रह...
कानपुर देहात के थाना अकबरपुर के अंतर्गत तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में मोटरसाइकिल सवार छात्रा की मौत हो गई और वही मोटरसाइकिल चला रहे छात्रा का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।वही घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और गंभीर रूप घायल मृतक छात्रा के भाई को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने उसे कानपुर रिफर कर दिया है।
पेपर देने जा रही थी छात्रा -
मूल रूप से लखनऊ के लकड़ी मोहाल,कैंट दिलकुशा निवासी संजय की बेटी अंजली (22) बीएएसी की छात्रा थी और पेपर देने के लिए कानपुर में रतनपुर पनकी में रहने वाली बुआ के यहां पर आई थी रविवार को अपनी बुआ के बेटे अर्पित (22) के साथ कानपुर देहात के रूरा के एक डिग्र कालेज में परीक्षा देने जा रही थी।वह मोटरसाइकिल उमरन गांव के पास पहुंची ही थी कि हाईव पर तेज रफ्तार ट्राला ट्रक की टक्कर से दोनों उछलकर दूर जा गिरे और मौका पाकर ट्राला चालक फरार हो गया।दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद दोनों को एनएचएआई की एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान अंजली की मौत हो गई।और अर्पित का उपचार कर रहे डाक्टर ने उसकी हालत नाजुक बताकर उसको कानपुर के लिए रेफर कर दिया है।
क्या बोले चौकी इंचार्ज -
रनियां चौकी इंचार्ज ने बताया कि हादसे में छात्रा की मौत हो गई है और वही युवक गंभीर रूप से घायल है इसका इलाज चल रहा है।