कानपुर देहात का जिलाधिकारी पद का चार्ज लेने के बाद से ही जिलाधिकारी नेहा जैन कानपुर देहात की शिक्षा व्यवस्था को ठीक करने में लगी...
कानपुर देहात का जिलाधिकारी पद का चार्ज लेने के बाद से ही जिलाधिकारी नेहा जैन कानपुर देहात की शिक्षा व्यवस्था को ठीक करने में लगी हुई हैं।जिसके चलते लगातार विद्यालयों का निरीक्षण कर रही हैं और विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था और विद्यालयों के कायाकल्प को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्य योजना तैयार कर रही हैं।इसी के चलते जिलाधिकारी नेहा जैन ने बेसिक शिक्षा अधिकारी और खण्ड शिक्षा अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर शिक्षा व्यवस्था व विद्यालयों के कायाकल्प को लेकर बातचीत करी और अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश देते हुए साफ शब्दों में कहा कि शिक्षा व्यवस्था व विद्यालयों का कायाकल्प अतिआवश्यक है और अगर इस कार्य में लापरवाही बरती गई तो कार्यवाही में नही की जाएगी कोई कोताही।
तलब किया स्पष्टीकरण -
जिलाधिकारी नेहा जैन ने कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा अधिकारी और खण्ड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि शिक्षा किसी भी समाज या राष्ट्र के प्रगति का द्योतक है,इसमें किसी प्रकार की कोई कोताई नही होनी चाहिए,उन्होंने झींझक और राजपुर में कायाकल्प में कम प्रगति होने पर अत्यन्त रोष प्रकट किया।इनसे स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिये है।
बच्चों का भविष्य के साथ न हो सके कोई खिलवाड़-
जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाया जाये,जिससे कि बच्चों का भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ न हो सके।उन्होंने कहा कि सारे काम आपके अच्छे होने चाहिए।उन्होंने कहा कि जो लचर व्यवस्था शिक्षा विभाग में व्याप्त है।उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी शीघ्र अतिशीघ्र सुधारे,जहां-जहां मानक विद्यालय में पूरे नही हो रहे है।ग्राम प्रधानों से बात कर खण्ड शिक्षा अधिकारी उन मानकों को अवश्य पूरा करें।