कानपुर। शिवराजपुर में रिश्तेदार के निधन की सूचना पर उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे बाइक सवार पिता-पुत्र और चाचा को बु...
कानपुर।
शिवराजपुर में रिश्तेदार के निधन की सूचना पर उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे बाइक सवार पिता-पुत्र और चाचा को बुधवार दोपहर तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सीएचसी लाई जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।कानपुर देहात के सट्टी थाना क्षेत्र के गांव नवबाजपुर निवासी उमाशंकर (55) की रिश्तेदारी ककवन के कुर्सीखेड़ा गांव में थी। बुधवार को सुबह कुर्सी गांव में बहन के निधन की सूचना पर उमाशंकर, बेटे सुधीर (38) व भाई अमर सिंह (53) संग एक ही बाइक से गांव आए थे। यहां से लौटने के दौरान नदीहा रोड पर शुक्लापुर गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे के बाद अनियंत्रित पिकअप सड़क के किनारे खड्ड में पलट गई और चालक उसके नीचे दब गया। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल उमाशंकर, सुधीर व अमर सिंह को पुलिस सीएचसी लाई जहां तीनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो एक साथ तीन मौतों की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पिकअप में शराब के कक्वार्टर व नमकीन भी बरामद हुई है। शिवराजपुर एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में पिता- पुत्र व सहित तीन लोगों की मौत हुई है, तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।