शपथ ग्रहण समारोह होगा यादगार बनाने में जुटी बीजेपी, बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ प्रमुख विपक्षी दल के नेता को भी बुलाने की तैयारियां...

लखनऊ,उत्तर प्रदेश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही भारतीय जनता पार्टी शपथ ग्रहण समारोह को यादगार को यादगार बनाने...

लखनऊ,उत्तर प्रदेश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही भारतीय जनता पार्टी शपथ ग्रहण समारोह को यादगार को यादगार बनाने में जुट गई है और बताया जा रहा है कि अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है लेकिन शपथ ग्रहण समारोह की तिथि को लेकर अभी भी असमंजस बरकरार है और वही अभी तक 25 मार्च को शपथ ग्रहण कार्यक्रम होने की जानकारी मिल रही है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धता के आधार पर तिथि में परिवर्तन भी हो सकता है। बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह की तिथि की घोषणा होने के बाद शपथ ग्रहण में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह,अन्य केंद्रीय मंत्री,भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और देशभर के प्रमुख नेता शामिल होंगे।

हर जिले से कुछ कार्यकर्ता भी होंगे शामिल -

शपथ ग्रहण समारोह को यादगार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी इस यादगार पल में लगभग 45 से 50 हजार लोगों को शामिल करने जा रही है जिसमें प्रदेश के समस्त जिलों के कुछ कार्यकर्ताओं को भी बुलाने की तैयारियां है।बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों से कुछ कार्यकर्ताओं को भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा यह लोग भी मुख्यमंत्री की शपथ लेते हुए योगी आदित्यनाथ को देख पाएंगे इसी के साथ साथ समस्त जिला कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह के लाइव कार्यक्रम दिखाई जाने के दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं।जिसको लेकर जिले स्तर पर भी तैयारियां तेज हो गई हैं।

प्रमुख विपक्षी दल को भी बुला सकती है भाजपा -

भारतीय जनता पार्टी सूत्रों की माने तो शपथ ग्रहण समारोह में लगभग 200 वीआईपी लोगों को बुलाने की भी तैयारी है और इसमें उत्तर प्रदेश में चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर जमकर राजनीतक हमला करने वाली विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी बुलाने की तैयारी है और अखिलेश यादव के साथ साथ उनके पिता व समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को भी शपथ ग्रहण समारोह में बुलाए जाने को लेकर भी विचार-विमर्श बन चुका है और वही शपथ ग्रहण समारोह में मुलायम सिंह यादव को बुलाने को लेकर बैठक में योगी आदित्यनाथ भी कह चुके हैं।

इनको भी जा सकता है निमंत्रण -

योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह को यादगार बनाने के लिए जहां उत्तर प्रदेश से प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी को बुलाने की तैयारी चल रही है तो वही अन्य राज्यों के भी विपक्षी नेताओं को बुलाने की तैयारी को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी,बसपा प्रमुख मायावती,बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी शामिल हो सकते हैं।

रिपोर्ट - अवनीश कुमार
Name

UTTAR PRADEAH Uttar Pradesh UTTAT PRADEAH टॉप न्यूज़ राज्य- शहर लोकल खबरें समाचार
false
ltr
item
The State Khabar: शपथ ग्रहण समारोह होगा यादगार बनाने में जुटी बीजेपी, बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ प्रमुख विपक्षी दल के नेता को भी बुलाने की तैयारियां...
शपथ ग्रहण समारोह होगा यादगार बनाने में जुटी बीजेपी, बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ प्रमुख विपक्षी दल के नेता को भी बुलाने की तैयारियां...
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi5TUE3BI1ZYmtZTODLo1wSAM1tG0iHxQNmrGYA7G9mBlzOxYLQQPROqcUmGVRUr09GhYDRKKWoypZ-gL4OJ9A3-6Y5vGVHHWHLdlysoAKXYQ_8p7dzJGrAok25EglTg-UrrWLDvKIrDpo/s1600/1647672084176282-0.png
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi5TUE3BI1ZYmtZTODLo1wSAM1tG0iHxQNmrGYA7G9mBlzOxYLQQPROqcUmGVRUr09GhYDRKKWoypZ-gL4OJ9A3-6Y5vGVHHWHLdlysoAKXYQ_8p7dzJGrAok25EglTg-UrrWLDvKIrDpo/s72-c/1647672084176282-0.png
The State Khabar
https://thestatekhabar.blogspot.com/2022/03/blog-post_18.html
https://thestatekhabar.blogspot.com/
https://thestatekhabar.blogspot.com/
https://thestatekhabar.blogspot.com/2022/03/blog-post_18.html
true
6524555876114032037
UTF-8
Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy