कानपुर के थाना चौबेपुर के अंतर्गत हुए बिकरू कांड की सुनवाई एक बार फिर टल गई है और अब मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट की तरफ से 24 म...
कानपुर के थाना चौबेपुर के अंतर्गत हुए बिकरू कांड की सुनवाई एक बार फिर टल गई है और अब मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट की तरफ से 24 मार्च की तारीख तय की गई है।बताया जा रहा है कि बिट्टू कांड की सुनवाई मंगलवार को होनी थी लेकिन कोर्ट में आरोपी पेश नहीं की जा सके जिसके चलते सुनवाई को टालना पड़ा और कोर्ट को तारीख देनी पड़ी है।
आरोप होने थे तय -
कानपुर देहात के स्पेशल जज एंटी डकैती कोर्ट में मंगलवार को बिकरू कांड की सुनवाई होनी थी और कांड में शामिल सभी आरोपियों के आरोप तय किए जाने को लेकर सुनवाई होनी थी।लेकिन जेल से किसी भी आरोपित को लाकर अदालत में पेश नहीं किया गया।इससे मामले की सुनवाई एक बार टल गई।अब कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 24 मार्च की तारीख तय की है।बिकरू कांड में आरोप तय करने के मामले लंबे समय से फंसा हुआ है जिसके चलते कई बार सुनवाई टल भी चुकी है। और इससे पहले बचाव पक्ष को केस डायरी की नकल ना दिए जाने को लेकर भी मामला टलता चला आया है।
क्या था बिकरू कांड -
कानपुर के थाना चौबेपुर के अंतर्गत पड़ने वाले बिकरू गांव में गैंगस्टर विकास दुबे और उसके गुर्गों ने डीएसपी और एसओ समेत 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी.बाद में विकास दुबे का भी एनकाउंटर हुआ था.विकास कुछ दिन फरार रहा था,इस बीच पुलिसवालों को मारने में शामिल उसके कई साथियों को पुलिस ने पकड़ा.उनमें से कुछ का भी एनकाउंटर हुआ था.