Up election 2022 - लखनऊ,उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है इ...
Up election 2022 -
लखनऊ,उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है इसी के चलते आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने रविवार को लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अन्य दलों ने आपको वोट बैंक बना कर रख दिया है।कोई कहता है हिंदू हमारा वोट बैंक है,कोई कहता है मुस्लिम हमारा वोट बैंक है कोई कहता यादव, कोई कहता है ठाकुर, कोई कहता है ब्राम्हण और कोई कहता है निषाद हमारा वोट बैंक है।उन्होंने कहा कि यह जो राजनीतिक दलों ने 75 साल में आपको अपना वोट बैंक बनाया है, जो पैसे आपके बैंकों में जमा थे उन पैसों को खाली किया है और कुछ नहीं किया।आज आपके सामने तमाम मुद्दे हैं बेरोजगारी का सवाल है,किसानों का सवाल है, माताओं बहनों की सुरक्षा का सवाल है।आम आदमी पार्टी की राजनीति नई राजनीति है और बदलाव की राजनीति है।लोग आज की तारीख में एक ही सवाल आपसे पूछते हैं कि दिल्ली मॉडल क्या है? किस तरह से केजरीवाल ने परिवर्तन किया और क्या-क्या काम वहां पर करके दिखाए? ।हम राजनीति करने नहीं आए थे, हम राजनीति को बदलने आए थे। और राजनीति को हमने बदला है, क्योंकि आम आदमी की जो राजनीति है उसको हमने मुद्दों पर लाया है।अंत में उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते कहा कि उत्तर प्रदेश में एक ऐसी सरकार आज चल रही है जिस सरकार ने जनता को ठगने, मूर्ख बनाने और 5 साल में धोखा देने का काम किया।जो वादे किए वो पूरा नहीं किया।