महोबा, उत्तर प्रदेश के महोबा में शनिवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रतिज्ञा रैली में मंच से आम लोगों को सं...
महोबा,
उत्तर प्रदेश के महोबा में शनिवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रतिज्ञा रैली में मंच से आम लोगों को संबोधित करने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बांदा जिले निवासी अमन त्रिपाठी नृशंस हत्या को लेकर अमन त्रिपाठी के परिजन व उनकी मां मधु त्रिपाठी को सीने से लगाकर न्याय की लड़ाई में साथ देने का पूरा भरोसा दिलाया.इस दौरान मृतक अमन त्रिपाठी की मां मधु की आंखों में आंसू छलक उठे. जिसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमन त्रिपाठी की नृशंस हत्या पर न्याय की मांग करते हुए योगी सरकार पर ट्विटर के माध्यम से जमकर हमला बोलते हुए कहा कि "बांदा के 14 वर्षीय अमन त्रिपाठी की बर्बर तरीके से हत्या की गयी है।अमन की मां एक महीने से न्याय माँग रही है लेकिन अपराधियों को राजनीतिक सरंक्षण दिया जा रहा है। उन्हें न्याय का हक है।@myogiadityanath जी अपराधियों को संरक्षण देना बंद करिए। तुरंत CBI की जाँच कराइए।..बहुत हो गया है।पूरा प्रदेश देख रहा है कि UP की न्याय व्यवस्था ख़त्म हो रही है।"....