कानपुर, कानपुर के मंधना स्थित शारदा पुस्तकालय में बुधवार को स्थानीय लोगों और भाजपा नेताओं ने बहलोलपुर ग्राम निवासी समाजसेवी दिवं...
कानपुर के मंधना स्थित शारदा पुस्तकालय में बुधवार को स्थानीय लोगों और भाजपा नेताओं ने बहलोलपुर ग्राम निवासी समाजसेवी दिवंगत पंडित राम गोविंद द्विवेदी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उनकी याद करके लोगों की आखें नम हो गईं। बीपीएमजी इंटर कॉलेज से सेवानिवृत होने के बाद से उन्होंने समाजसेवा को अपना लक्ष्य बना लिया था। लोकप्रियता के चलते खुद और पत्नी भी दो बार प्रधान चुने गए। रामलीला, गणेश पूजा आदि धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कराने में आग्रिणी भूमिका रहती थी। शुक्रवार को 72 वर्ष की आयु में उनके आकस्मिक निधन से गांव और क्षेत्र में शोक की लहर है। वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश अवस्थी ने कहा कि पंडित जी समाजसेवा की प्रतिमूर्ति थे पार्टी के सक्रिय वरिष्ठ सदस्य थे। उनके निधन से अपूर्णीय क्षति हुई है। यहां मौजूद दिनेश चंद्र बाजपई, विष्णु कांत अवस्थी, रमेश चंद्र त्रिपाठी, उमेश द्विवेदी, मनोज त्रिपाठी, प्रमोद मिश्रा समेत आसपास क्षेत्र के सकड़ो लोगों ने अश्रुपूरित नेत्रों से श्रद्धांजलि अर्पित की।