हरदोई, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हरदोई जनपद में महाराजा सल्हीय सिंह अर्कवंशी के 15व...
हरदोई,
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हरदोई जनपद में महाराजा सल्हीय सिंह अर्कवंशी के 15वां मूर्ति स्थापना दिवस समारोह पर सण्डीला के सागरगढ़ी झावर मैदान में आयोजित भागीदारी संकल्प मोर्चा की विशाल रैली को सम्बोधित कर रहे थे।मंच से संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में उत्तर प्रदेश पिछड़ गया है। सबका काम छिन गया है।किसान को धान की कीमत नहीं मिली।नौजवान के पास रोजगार नहीं है। बिजली कारखाने नहीं लगे।भाजपाई जीप चढ़ाते है और जीभ चलाते हैं। अंग्रेज बांटो और राज करो की नीति पर चलते थे भाजपाई डराकर कर रहे हैं।जनता इनको पहचान गई है। जनता बदलाव चाहती है। सन् 2022 के चुनावों में जनता भाजपा का सफाया करेगी। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय से अपील थी कि वह भाजपा के खिलाफ मतदान करे, भाजपा की इस बार ऐसी ऐतिहासिक हार होगी जिसका उन्हें अंदाज भी नहीं होगी।इस दौरान रैली की अध्यक्षता सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने की।राजभर ने जनता से अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्प लेकर जाने की अपील की।उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाज के तमाम वर्गों को समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर मदद दी जाएगी।