कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा कानपुर देहात के विकास भवन में दीपावली मेले का आयोजन कराया गया।ज...
कानपुर देहात,
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा कानपुर देहात के विकास भवन में दीपावली मेले का आयोजन कराया गया।जिसका शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी ने किया।इस दौरान उन्होंने सहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल से दीपावली में प्रयोग होने वाला सामान भी खरीद कर उनका मनोबल बढ़ाया।
जनपद के विकास भवन में मंगलवार को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा परिसर में दीपावली मेले का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने फीता काटकर किया।सीडीओ ने सबसे पहले स्टॉल में लगे पेपर बैग और खादी के बैग के स्टॉल लगाने वाली महिलाओं से उसकी लागत की जानकारी ली। वहीं एक ग्रामीण के द्वारा मिट्टी की मूर्तियां बनाने वाले से गणेश और लक्ष्मी के साथ कुबेर की मूर्ति खरीदी। साथ ही उन्होंने उस कारीगर से 100 दिए भी खरीदे। वहीं उन्होंने पास में ही लगे घरेलू सामान में तिल, सूजी और बुकनू को भी खरीदा। इसके बाद एक महिला जो स्वयं मोमबत्ती बनाती थी उससे मोमबत्ती भी खरीदी।उन्होंने बताया कि इस मेले में आकर स्वयं खरीदारी कर रही हैं और जो कथन है कि समूह से समृद्धि की ओर उस को बढ़ावा देने के लिए अन्य विभाग के अधिकारियों से अपील भी करेंगे कि वह इस मेले में आए और खरीदारी जरूर करें। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को प्रोत्साहन मिले।