लखनऊ, राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के लखनऊ पहुंचे जहां पर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्र...
लखनऊ,
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के लखनऊ पहुंचे जहां पर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे की अगुआई मे उनका जोरदार स्वागत किया गया।एयरपोर्ट से रविंद्रालय चारबाग़ तक 2 दर्जन से अधिक स्थानों पर कार्यकर्ताओ ने चौधरी जयंत सिंह के काफिले को रोक कर स्वागत किया और उन्हें अंगवस्त्र, पगड़ी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।कार्यकर्ताओ का जोश स्वागत मे देखते ही बन रहा था। कार्यकर्ता चौधरी चरण सिंह अमर रहे, चौधरी अजित सिंह अमर रहें, चौधरी जयंत सिंह जिंदाबाद और अनिल दुबे जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।
एयरपोर्ट से लेकर रविंद्रालय तक हुए स्वागत और सम्मान के लिए राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे ने जनता के प्रति आभार प्रकट किया। चौधरी जयंत सिंह के स्वागत मे मनोज सिंह चौहान, रोहित अग्रवाल, संतोष यादव, अभिषेक सिंह चौहान, सोमेंद्र नाथ शुक्ला, शुभकार शुक्ला, कमला शंकर मिश्रा, शहदेव सिंह, अजित जैन, राम सिंह, अधिवक्ता अफजल, राजू पांडेय, चंद्रकांत अवस्थी, संध्या सिंह, अश्विनी प्रताप सिंह, नारायण शुक्ला, रमा शंकर शुक्ला आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।