कानपुर देहात, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की ओर से कलेक्ट्रेट प्रांगण में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का जिलाधिकारी...
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की ओर से कलेक्ट्रेट प्रांगण में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा शुभारंभ किया जायेगा।प्रदर्शनी में पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी आदि जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण आदि उपस्थित रहेंगे।जानकारी देते हुए जिला सूचना अधिकारी नरेन्द्र मोहन ने बताया कि सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की ओर से प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं यथा मुफ्त वैक्सीन, मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज, युवाओं को नौकरी, एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट, मिशन रोज़गार, मिशन किसान, मिशन शक्ति, ओ.डी.ओ.पी. सहित ‘सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास, इरादे नेक-काम अनेक’ एवं ‘सोच ईमानदार-काम दमदार’ विषयक के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम 29 से 31 अक्टूबर 2021 तक तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन कलेक्ट्रेट प्रांगण में किया जा रहा है। उपरोक्त प्रदर्शनी में जनपद कानपुर देहात के ज्यादा से ज्यादा लोग उपस्थित होकर योजनाओं की जानकारी से अवगत हो सकते है।