लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पर महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते...
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पर महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए 2022 विधानसभा चुनाव में महिलाओं को आगे लाने के लिए 40 फ़ीसदी टिकट देने का ऐलान किया है और उन्होंने चुनाव को लेकर तैयार किए गए कांग्रेस ने नए नारे लड़की हूं..लड़ सकती हूं, के बारे में भी बताया।
लड़की बोली बनना है प्रधानमंत्री -
पत्रकारों को बताते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि लड़की हूं... लड़ सकती हूं, नारे का निर्णय लखीमपुर में एक लड़की मिली, उसने बोला प्रधानमंत्री बनना चाहती हूं।उसके लिए लिया है। यह निर्णय सोनभद्र की किस्मत नाम की महिला के लिए है। जिसने अपने लोगों के लिए आवाज उठाई। साथ ही यह यूपी की हर एक महिला के लिए है, जो यूपी को आगे बढ़ाना चाहती हैं। जो अपना भविष्य बनाना चहती है या बदलाव चाहती है। इसके अलावा यह फैसला उन्नाव की उस लड़की के लिए है, जिसको जलाया गया और मारा गया। इसके अलावा यह निर्णय हाथरस की उस लड़की के लिए है जिसे न्याय नहीं मिला।
40 फीसदी महिलाएं होंगी प्रत्याशी -
प्रियंका ने आगे कहा कि हमने आवेदन पत्र मांगे हुए हैं और अगले महीने की 15 तारीख तक टिकट के लिए आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उनका बस चलता तो वह 40 की जगह 50 फीसदी टिकट महिलाओं को देतीं। एक सवाल के जवाब में प्रियंका ने कहा कि जब सीतापुर में मुझे महिला पुलिसकर्मियों ने घेर लिया, तो दो महिला पुलिसकर्मी मुझे सीतापुर के पीएसी गेस्ट हाउस लेकर गई थीं। यह फैसला उनके लिए भी है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि देश को धर्म की राजनीति से निकालना है और आगे ले जाना है। इसके लिए महिलाओं को खुद ये काम करना पड़ेगा।
नफरत का बोलबाला: प्रियंका
प्रियंका ने कहा कि कोई आम लोगों की सुरक्षा नहीं करता, आज सत्ता का नाम ये है कि आप खुलेआम आम लोगो को कुचल सकते हैं।आज नफरत का बोलबाला है, महिलाएं इसे बदल सकती हैं। राजनीति में आप मुझसे कंधा से कंधा मिलाओ।