कानपुर, कानपुर में में एक तरफ जहां डेंगू अपने पैर पसार रहा है और अस्पतालों में बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़...
कानपुर में में एक तरफ जहां डेंगू अपने पैर पसार रहा है और अस्पतालों में बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है तो वहीं दूसरी तरफ कानपुर नगर निगम की अनदेखी के चलते नगर निगम के जोन (6) कल्याणपुर के इंदिरा नगर में आशा देवी मंदिर के ठीक पीछे व बीएसएनल ऑफिस के दूसरे गेट पर कूड़े का अंबार कुछ इस कदर है की आधी सड़क पर सिर्फ बदबूदार कूड़ा ही कूड़ा है।जिसके चलते मंदिर में आने वाले भक्त व क्षेत्री लोगों को भी समस्या का सामना करना पड़ता है।
राष्ट्रपति व राज्यमंत्री की है विधानसभा -
कल्याणपुर के इंदिरा नगर में आशा देवी मंदिर से कुछ ही दूर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का निवास स्थान भी है और वही बीजेपी सरकार में कल्याणपुर विधानसभा से प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री नीलिमा कटियार विधायक भी हैं।उसके बाद भी कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के इंदिरा नगर की हालात बद से बदतर है और जबकि क्षेत्रीय लोग ने इसको लेकर कई बार कानपुर नगर निगम में शिकायत भी कर चुकी है लेकिन उसके बाद भी आज तक कूड़े से उनको निदान नहीं मिला है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि प्रदेश सरकार में मंत्री राष्ट्रपति के निवास के कुछ दूरी पर जब स्वच्छता का सच यह है तो बाकी कानपुर का क्या हाल होगा।
क्या बोले क्षेत्रीय लोग -
कल्याणपुर के इंदिरा नगर में आशा देवी मंदिर से कुछ दूरी पर रहने वाले शिवम,राम सिंह बताते हैं कि उन्हें रोज इसी सड़क से गुजरना पड़ता है।उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है और अगर बारिश हो जाए तो सड़क से निकलना दुश्वार हो जाता है क्योंकि कूड़ा पूरी तरीके से सड़क पर आ जाता है।बदबूदार कूड़े के बीच के निकलने के लिए क्षेत्रीय लोगों को मजबूर होना पड़ता है कई बार नगर निगम के अधिकारियों से व कर्मचारी शिकायत करी गई है लेकिन आज तक इसका निवारण नहीं हुआ है।