कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आलेख्य प्रकाशित मतदेय स्थल सूची...
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आलेख्य प्रकाशित मतदेय स्थल सूची के सम्बन्ध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई।इस बैठक में राजनैतिक दलों द्वारा 21 सुझाव/आपत्तियां प्राप्त हुई।इस मौके पर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्राप्त बूथों के प्रस्तावों का भ्रमण कर पूरी जानकारी ले ले तथा नक्शा आदि भी बना ले,इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाये।
इस मौके पर सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला,एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व साहब लाल,सभी एसडीएम व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहे।