कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में थाना अकबरपुर के अंतर्गत नहाते वक्त पानी की छींटे पड़ा जाने से पास से गुजर रहे एक ...
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में थाना अकबरपुर के अंतर्गत नहाते वक्त पानी की छींटे पड़ा जाने से पास से गुजर रहे एक व्यक्ति को इतनी नागवार गुजरी की उसने जमकर लाठी डंडों से नहा रहे व्यक्ति के साथ मारपीट करी और मारपीट करने के बाद मौके से फरार हो गए.मारपीट का शिकार हुए युवक ने थाने पहुंच कर तहरीर दी है.वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है।
क्या है मामला -
कानपुर देहात के थाना अकबरपुर के ग्राम बेमन मजरा मिथलेशपुर निवासी विनीत कुमार ने थाने पहुंचकर गांव के सज्जन व दुर्गेश के ऊपर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है कि सुबह 4:30 बजे जब वह अपने घर के सामने रोड़ किनारे नहा रहा था।तभी वहा से गुजर रहे सज्जन के ऊपर नहाते वक्त पानी के छींटे पड़ गई जिसको लेकर उसके द्वारा माफी भी मांगी गई लेकिन सज्जन ने एक न सुनते हुए गालियां देना शुरू कर दिया।जब उसने विरोध किया तो सज्जन ने लाठियों से पीटना शुरू कर दिया।तभी वह पर सज्जन का भाई दुर्गेश भी मौके पर आ गया और उसने भी मारपीट शुरू कर दी मेरी चीख पुकार सुन घर के अंदर से पत्नी रानी व भाभी सुनैना बचाने के लिए आए तो दोनों ने महिलाओं के साथ भी मारपीट शुरू कर दी और इस दौरान उसके सिर में चोट आ गई लेकिन घरवालों की आवाज सुन ग्रामीण जब घरों से बाहर आ गए तो सज्जन व दुर्गेश धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
क्या बोले थाना प्रभारी -
थाना अकबरपुर के थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित विनीत की तरफ से तहरीर दी गई थी।उसके द्वारा बताया गया है कि नहाते वक्त पानी के छींटे पड़ जाने के चलते विवाद हुआ है।तहरीर के आधार पर 323, 504 व 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास भी किया जा रहा है।