कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में सचिव/ नोडल अधिकारी नीना शर्मा ने डेरापुर तहसील क्षेत्र में स्थित राष्ट्रपति के पै...
कानपुर देहात,
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में सचिव/ नोडल अधिकारी नीना शर्मा ने डेरापुर तहसील क्षेत्र में स्थित राष्ट्रपति के पैतृक गांव परौंख का दौरा किया,इस दौरान उन्होंने बहुउद्देशीय भवन में चौपाल का आयोजन किया, इस आयोजन के दौरान उन्होंने ग्राम वासियों से उनकी समस्याएं सुनी, साथ ही राष्ट्रपति के पैतृक गांव में अधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों का ब्यौरा गांव वासियों से लिया।इस दौरान उनको ग्राम वासियों ने जानकारी दी कि गांव में विकास कार्य समुचित तरीके से हो रहे हैं, बस जरूरत है इस बात की कि चल रहे विकास कार्यों का अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण करें जिससे विकास कार्यों में गति आ सके, गांव वासियों ने कहा कि हमारे गांव में फागिंग, छिड़काव इत्यादि कार्य हो रहे हैं, परंतु इसमें वह गति नहीं है जितनी होनी चाहिए, गांव में प्रेरणा ओजस के तहत महिलाएं कार्यरत हैं और यहां पर उसके तहत किए गए कार्यों की प्रशंसा भी हुई है, परंतु प्रेरणा ओजस की महिलाएं तत्परता से इस समूह में कार्य कर रही है, सचिव/नोडल अधिकारी नीना शर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि इन महिलाओं को हर तरह से प्रोत्साहित किया जाए, इसको किसी प्रकार की कोई समस्या न होने दिया जाए. इसी क्रम में सचिव/ नोडल अधिकारी नीना शर्मा ने बायोगैस प्लांट का भी निरीक्षण किया इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने इसकी अत्यंत प्रशंसा की, उन्होंने परौंख गांव के दौरे में 2 दिव्यांगों ज्योति देवी व अमित कुमार पाल को ट्राई साइकिल भेंट की, उन्होंने यहां स्थित सामुदायिक शौचालय का भी निरीक्षण किया जिसमें उन्हें गांव के लोगों द्वारा यह शिकायत मिली कि यह सामुदायिक शौचालय समय से खोला नहीं जाता है ना ही इसके खोलने की समय सूची शौचालय के बाहर अंकित की गई है सचिव ने इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि यहां पर समुचित व्यवस्थाएं कराएं इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाए इसी क्रम में उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि इसके लिए उत्तरदायी कार्यदायी संस्था इसका निर्माण सही समय पर करें और यह निर्माण गुणवत्ता परक होना चाहिए इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं दिखाई देनी चाहिए। सचिव/ नोडल अधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को इस बात की विशेष हिदायत दी की यह गांव आपके द्वारा गोद लिया गया है कृपया यहां पर निर्मित समस्त जन उपयोगी केंद्रों को भली प्रकार समय-समय पर निरीक्षण करते रहें जिससे इस गांव की महत्ता सदैव बनी रहे, क्योंकि यह गांव हमारे महामहिम राष्ट्रपति से संबंधित है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय, जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ए के सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी शीश कुमार आदि अधिकारी गण, प्रधान, ग्रामवासी उपस्थित रहे।