कानपुर, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र इटावा में आज दिनांक 2 सितं...
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र इटावा में आज दिनांक 2 सितंबर 2021 को प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कृषि तकनीकी प्रसार गतिविधियों का अवलोकन किया।सर्वप्रथम राज्यपाल द्वारा केंद्र पर रुद्राक्ष के पौधों का वृक्षारोपण किया गया। तत्पश्चात किसानों की आमदनी दुगनी करने हेतु लगाए गए विभिन्न इकाइयों जैसे क्रॉप कैफेटेरिया,औषधि वाटिका,कृषि प्रणाली पद्धति, नाडेप कंपोस्ट, वर्मी कंपोस्ट, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन,जैविक कीटनाशक इकाइयां, फल सब्जी पौध उत्पादन इकाइयों तथा एकीकृत फसल प्रणाली मॉडल में किंनों के बाग में टपक सिंचाई पद्धति तथा फेरोमेन ट्रैप इत्यादि का बारीकी से अवलोकन कर कृषि वैज्ञानिकों से जानकारी प्राप्त की।तत्पश्चात जनपद के पांच कृषक महिलाओं एवं दो प्रगतिशील कृषकों से भी संवाद किया।
केंद्र द्वारा लगाई गई कृषि प्रदर्शनी का भी गहनता से अवलोकन किया। प्रदर्शनी में टिश्यू कल्चर विधि से आलू उत्पादन विधि की सराहना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डी आर सिंह के कुशल नेतृत्व में कृषि वैज्ञानिक किसानों की आय दोगुनी करने हेतु कड़ी मेहनत कर रहे हैं।