कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश के कानपुर में आज 2022 विधानसभा चुनाव से पहले उप.मुख्यमंत्री/प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दुर्गा...
उत्तर प्रदेश के कानपुर में आज 2022 विधानसभा चुनाव से पहले उप.मुख्यमंत्री/प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दुर्गा पार्क,पनकी में लोक निर्माण विभाग, राजकीय निर्माण निगम एवं सेतु निगम की विभिन्न योजनाओं के तहत विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए कानपुर को विकास की सौगात दी है।
इन कार्यों का हुआ लोकार्पण व शिलान्यास -
जिसके अन्तर्गत दमगढा से कलाकापुरवा मार्ग वाया प्रतापुर सरसई मार्ग, स्वीकृत लम्बाई 2.700 किमी0, स्वीकृत लागत 68.75 लाख। मझावन से इनायतपुर मार्ग की विशेष मरम्मत का कार्य, स्वीकृत लम्बाई 2.300 किमी0, स्वीकृत लागत 111.74 लाख। लखनऊ-झांसी मार्ग के किमी0 93 (850) में पुनः निर्माण का कार्य स्वीकृत लम्बाई 0.850 किमी0, स्वीकृत लागत 440.75 लाख। बिधनू किसान नगर किमी0 17 से भगवन्तपुर सम्पर्क मार्ग की मरम्मत का कार्य स्वीकृत लम्बाई 2.510 किमी0, स्वीकृत लागत 46.90 लाख। लखनऊ-इटावा मार्ग स्वीकृत लम्बाई 5.34 किमी0, स्वीकृत लागत 164.18 लाख। बिन्नौर से पलरा तक मार्ग की छूटी कडी का नव निर्माण का कार्य स्वीकृत लम्बाई 2.800 किमी0,स्वीकृत लागत 169.02 लाख। ट्रान्सपोर्ट नगर में बाकरगंज चौराहे से जूही नहरिया तक मार्ग के चौडीकरण एवं सुदृणीकरण का कार्य (सीसी रोड) स्वीकृत लम्बाई 1.000 किमी0, स्वीकृत लागत 947.90 लाख।भौती से भौतीखेडा-सुरार-इल मार्ग का चौडीकरण एवं सुदृणीकरण का कार्य स्वीकृत लम्बाई 6.500 किमी0, स्वीकृत लागत 1830.57 लाख। लखनऊ-झांसी मार्ग के किमी0 92 में ट्रक ले-बाई का निर्माण कार्य लागत रुपये 88.95 लाख। लखनऊ-झांसी मार्ग (कालपी मार्ग) के किमी0 89 में स्थित लोअर गंगा कैनाल पर सेतु एवं पहॅुच मार्ग का निर्माण कार्य स्वीकृत लागत रुपये 322.48 लाख।ग्राम रौतापुर कला से चौबेपुर का मार्ग 2.2 किमी0 लागत रुपये 140.88 लाख।बल्हौर-मकनपुर-विसधन मार्ग 1.1 किमी0 लागत रुपये 90.25 लाख। बरहट बांगर पैकूपुर मार्ग 1.6 किमी0 लागत रुपये 46.47 लाख। चौबेपुर बेला मार्ग 06 किमी0 लागत 184.48 लाख। चुन्नीगंज चौराहे से पेट्रोल पम्प तक 1.7 किमी0 लागत 60.91 लाख। आवास विकास कल्याणपुर में 1.3 किमी0 64.20 लाख। कल्याणपुर जी0टी0 मार्ग से इन्द्रानगर मार्ग 1.4 किमी0 78.22 लाख सहित अन्य विकास कार्यो व सड़को का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया।