कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी की अध्यक्षता में नव निर्...
कानपुर देहात,
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी की अध्यक्षता में नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों,क्षेत्र पंचायत सदस्यों,जनपद के अधिकारियों के साथ विकास कार्यो को लेकर एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला पंचायत सदस्यों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जिले की समस्याओं को लेकर अपनी-अपनी बात अधिकारियों के समक्ष रखी,इन समस्याओं में मार्ग निर्माण की समस्या,विद्युत व्यवस्था के सुचारू के संचालन की बात,स्वच्छ पेयजल की बात,प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाले लाभ, समाज कल्याण विभाग से मिलने वाले पेंशन के सम्बन्ध में इस बैठक में सदस्यों द्वारा विशेष रूप से चर्चा की गयी।इन सदस्यों की अधिकारियों से एक शिकायत और भी थी कि जनपद के अधिकारी समस्याओं के प्रति उदासीन बने रहते है,फोन इत्यादि करने के बावजूद भी कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नही करते,इसके साथ ही उन सदस्यों ने जनपद में आये हुए बाढ़ के उपरान्त अस्त व्यस्त हुए जन जीवन के सम्बन्ध में भी अधिकारियों से प्रश्न किया,साथ ही बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में नागरिकों को सम्पूर्ण सहायता उपलब्ध कराने की बात भी कही गयी, इसके अलावा जनपद में जगह जगह गन्दगी का अम्बार लगा हुआ है,सदस्यों ने कहा कि जिला पंचायत राज अधिकारी इन गन्दगी को अवश्य साफ करवायें, जिससे जनपद में संक्रमक बीमारियों का प्रकोप न बढ़ने पाये.
इस मौके पर बोलते हुए सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने कहा कि सभी अधिकारी सदस्यों के प्रश्न का निवारण करे, साथ ही उन्होंने कहा किसी समस्या को अधिकारी और जनप्रतिनिधिगण मिल कर दूर करे, उन्होंने कहा कि यह सदन हम सबका सदन है,सभी अधिकारी और जनप्रतिनिधिगण जनता के प्रति जवाब देह है सभी संविधानिक प्राविधानों के अनुसार अपने कर्तव्यों को पूरा करे, साथ ही उन्होंने कहा कि हर जनप्रतिनिधि का दो-तीन दिन का प्रशिक्षण शिविर अवश्य स्थापित करना चाहिए,जिससे जनप्रतिनिधिगणों को अपने अधिकारों व कर्तव्यों का ज्ञान हो सके।
इस मौके पर बोलते हुए मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने कहा जनप्रतिनिधिगण और जनपद के अधिकारी दोनो एक दूसरे के पूरक है और दोनो एक दूसरे के सहयोग से जनपद के अधिकांश समस्याओं का समाधान कर सकते है।इस मौके पर अकबरपुर रनियां विधायक प्रतिभा शुक्ला,इटावा सांसद प्रतिनिधि,जालौन गरौठा सांसद प्रतिनिधि श्याम सिंह सिसौदिया,सभी जिला पंचायत सदस्यगण, ब्लाक प्रमुखगण, जनपदीय अधिकारीगण,एएमए आदि उपस्थित रहे।