लखनऊ, उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं सभी दल अपने आप को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में जुट गए हैं जिसके ...
उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं सभी दल अपने आप को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में जुट गए हैं जिसके चलते बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों एवं नेतृत्व से प्रभावित होकर कानपुर के भारतीय दलित पैंथर,भाजपा,बसपा, कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।इनके अतिरिक्त कानपुर के पूर्व सी.एम.ओ.डाॅ. आर.पी. यादव, गुलाबी गैंग मऊ की अध्यक्ष सुश्री मीरा यादव, विद्युत कर्मचारी नेता जवाहर लाल यादव एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य कल्याणपुर देश राज निषाद ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की।प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सपा की सदस्यता दिलाते हुए उम्मीद जताई है कि नए साथियों,जिन्होंने 2022 के चुनावों में सपा की जीत का संकल्प लिया है,इनके आने से सपा को मजबूती मिलेगी।सपा में भारतीय दलित पैंथर के प्रदेश अध्यक्ष धनी राम, महासचिव संतोष कठेरिया,सचिव विजय कुमार, युवा अध्यक्ष अरविन्द कुमार अपने तमाम जिलाध्यक्षों तथा अन्य पदाधिकारियों के साथ शामिल हुए।भाजपा के दीपू यादव, संजय सेंगर, आशीष गुप्ता, श्यामजी कुशवाहा, मोहित ठाकुर, बसपा के जयप्रकाश गौतम, रोहित सिंह, राकेश राव, रमेश गौतम, राजेंद्र प्रसाद, मन्नू कुमार, राजाराम निषाद, कांग्रेस के अभय यादव, रवि प्रकाश सिंह, मोहम्मद रिजवान, प्रेम सिंह कुशवाहा, के अतिरिक्त पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय यादव सहित कई प्रधान, पूर्व प्रधान तथा अपना दल के पूर्व प्रधान कमलेश राठौर ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।