कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने पुखरायां में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने पुखरायां में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट व वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया,इस निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को जानकारी देते हुए सीएचसी प्रभारी ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट एक-दो दिन में चालू हो जाएगा, ऑक्सीजन प्लांट के चालू होने से आने वाले दिनों में इसका लाभ जनता को मिलेगा,इस मौके पर जिलाधिकारी ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया कि शीघ्र ही ऑक्सीजन प्लांट को चालू करवाएं तथा किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए। वहीं उन्होंने वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण करते हुए चिकित्सकों को निर्देशित किया कि ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जाए तथा किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए। इस मौके पर उप जिलाधिकारी भोगनीपुर दीपाली भार्गव,चिकित्सक व अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।