कानपुर, उत्तर प्रदेश के कानपुर में थाना कल्याणपुर के अंतर्गत कल्याणपुर क्रॉसिंग,पनकी रोड व जीटी रोड को अब जाम से जल्द ही मुक्ति ...
उत्तर प्रदेश के कानपुर में थाना कल्याणपुर के अंतर्गत कल्याणपुर क्रॉसिंग,पनकी रोड व जीटी रोड को अब जाम से जल्द ही मुक्ति मिलने वाली है।जिसके लिए यातायात विभाग की तरफ से कल्याणपुर में "ट्रैफिक बूथ"( यातायात चौकी) बनाए जाने की तैयारियां शुरू हो गई है।जिसके चलते आज कानपुर ग्रामीण व कल्याणपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और यातायात टी.आई राजवीर सिंह परिहार व विनय कुमार सिंह की मौजूदगी में कल्याणपुर क्रॉसिंग पर "ट्रैफिक बूथ"( यातायात चौकी) का भूमि पूजन किया गया.यह ट्रैफिक बूथ जी.टी रोड और पनकी रोड से निकलने वाले वाहनों के लिए संजीवनी का कार्य करेगा और इस चौकी पर तैनात यातायात के सिपाही जाम की समस्या को विराम देने का कार्य करेंगे.भूमि पूजन के दौरान प्रमुख रूप से राहुल शुक्ला, राजेश चंदेल,अनुज राजावत ,आनंद शुक्ला,अतुल शुक्ला,अनुज शुक्ला,श्रवण शुक्ला ,बोधनाथ भारती और ट्राफिक के आला अधिकारी मौजूद रहे.