कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में तृतीय शनिवार को अकबरपुर तहसील में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता म...
कानपुर देहात,
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में तृतीय शनिवार को अकबरपुर तहसील में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी लंबित प्रकरणों के निस्तारण को लेकर समीक्षा कर रहे थेजिसमें सबसे अधिक गजनेर थानाध्यक्ष की शिकायतें लंबित मिली और संपूर्ण समाधान दिवस से भी अनुपस्थित पाए गए,इस पर जिलाधिकारी ने कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी से कहा और वही विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता रनियां अनिल आहूजा भी अनुपस्थित मिले जिसपर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए।पूर्व के संपूर्ण समाधान दिवस के निस्तारण के मामले में सबसे अधिक गजनेर थाना क्षेत्र में 14, अकबरपुर कोतवाली में 4, रूरा थाने के 3, रनिया अधिशाषी अभियंता विद्युत 4 तथा नगर पंचायत अकबरपुर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण, सहायक आयुक्त निबंधक खंड विकास अधिकारी अकबरपुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी विभाग के एक-एक प्रकरण लंबित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने 2:00 बजे तक का संबंधित विभागों को शिकायतों के निस्तारण का समय दिया है,समय से निस्तारण न होने के मामले में शासन को लिखे जाने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस को गंभीरता से लेते हुए शिकायतों का समयावधि के साथ गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें अन्यथा की दशा में कार्रवाई के लिए तैयार रहें।वहीं मारग मैथा निवासी हिमांशु ने शिकायत प्रार्थना पत्र देते हुए जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जमीन में कुछ दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है जिससे कब्जा मुक्त कराने की बात कही, इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को निर्देशित किया कि मामले की जांच कर कार्रवाई करें,वहीं पतरा सड़वा निवासी राधेश्याम ने बताया कि 2 माह से ट्यूबवेल का मोटर खराब है जिस पर जिलाधिकारी ने एक्सीएन ट्यूबवेल को निर्देशित किया कि जांच कर ट्यूबवेल के मोटर को ठीक कराएं। वहीं तहसील परिसर में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अशोक का पेड़ लगाकर वृक्षारोपण भी किया।इस मौके पर एसडीएम सदर राजीव राज, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी आदि जिला स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।