कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में गजनेर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है और उन्होंने डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्...
कानपुर देहात,
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में गजनेर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है और उन्होंने डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से काफी मात्रा में टैंकरों से चुराया गया डीजल व कारतूस सहित अवैध असलहा बरामद हुए हैं।
डीजल चोरी करते पुलिस ने पकड़ा रंगे हाथों -
मुखबिर की सूचना पर थाना गजनेर पुलिस ने जालौन को एचपीसीएल डिपो से निकलने वाले टैंकरो से ररूआ गांव को जाने वाली सड़क से डीजल चोरी करते समय सचिन सिंह सचान, संदीप कुमार ,विवेक कुमार ,बबलू उर्फ दीपू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से एक पिकअप वैन मे लदी हुई 30 कैने,जिसमें 11 कैनों में 215 लीटर डीजल व दो टुकड़े पाईप तथा 19 कैन खाली बरामद किया है।वही आरोपियों की तलाशी के दौरान आरोपी सचिन सिंह सचान के पास से एक तमंचा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस व संदीप कुमार के कब्जे से 12 बोर नाजायज तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस व विवेक कुमार के कब्जे से एक सब्बल के साथ-साथ डीजल चोरी करने के औजार बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया है कि डीजल चुराने के बाद यह सभी लोग चोरी किया हुआ डीजल बंजारी ताला निवासी कल्लू को 43 रूपये प्रति लीटर की दर से बेचते थे। डीजल की बिक्री के बाद उससे होने वाली आय को बराबर बराबर में बांट लेते थे और इस पैसे का इस्तेमाल अपने परिवार का भरण पोषण व महंगी सामान खरीद कर शौक को पूरा करते थे।
क्या बोले अधिकारी -
अपर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात घनश्याम चौरसिया ने बताया कि गजनेर पुलिस को लंबे समय से मुखबिर तंत्र से जानकारी मिल रही थी एचपीसीएल डिपो से निकलने वाले टैंकरों से बीच रास्ते में डीजल की चोरी की जाती है जिसके चलते गजनेर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया था और वह टीम लगातार आरोपियों की तलाश कर रहे थे मुखबिर की सटीक सूचना पर आज गजनेर पुलिस ने चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है और विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए सभी को जेल भेजा है।