कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने जिला अस्पताल...
कानपुर देहात,
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया,जिलाधिकारी ने इस मौके पर कहा कि रक्तदान महादान है,इसमें नागरिक बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करें,इस रक्तदान को द्वारा कई व्यक्तियों की जिन्दगियों को बचाया जा सकता है।इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल पहुंचकर ब्लड कलेक्शन रूम और ब्लड स्टोरेज का भी निरीक्षण किया,उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी ए.के सिंह को निर्देशित किया कि वे इस बात की जानकारी उपलब्ध कराएं कि कितने व्यक्तियों को रक्त चढ़ाया गया है,
रक्तदान शिविर में सर्वप्रथम सुभाष कुमार और राहुल कुमार ने अपने रक्त का दान कर इस महा कल्याणकारी योजना का शुभारंभ किया,जिलाधिकारी ने इन दोनों से न केवल उनका हालचाल पूछा बल्कि रक्तदान के लिए सराहना भी की।इस मौके पर सीएमओ डॉक्टर ए के सिंह,जिला सूचना अधिकारी नरेंद्र मोहन,अपर सीएमओ, सीएमएस पुरुष व महिला आदि अधिकारीगण उपस्थित रहें।