कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना ...
कानपुर देहात,
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में किया गया।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सरकार द्वारा निर्धन वर्ग का मनोबल बढ़ाने व उनकी बेटियों के विवाह के लिए चलायी जा रही जनहितैषी योजना है, इस योजना के अन्तर्गत गरीब और विधवा तलाक शुदा महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाता है,सरकार द्वारा इस योजना के अन्तर्गत प्रत्येक जोड़े के अन्तर्गत निर्धारित धनराशि व सामग्री का लाभ दिया जाता है,इस योजना के अन्तर्गत होने वाले प्रत्येक विवाह को जिला मजिस्ट्रेट द्वारा प्राधिकृत किया जाता है, इसीक्रम में जिलाधिकारी ने इस जनहितकारी कार्य की समीक्षा की,समीक्षा करते हुए उन्होंने पाया कि हर ब्लाक को 15 जोड़े का वैवाहिक लक्ष्य दिया गया था परन्तु कोई भी ब्लाक इस लक्ष्य को पूरा नही कर पाया, जिलाधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों, अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी 18 अगस्त को होने वाले सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम में अपने-अपने लक्ष्य को अवश्य पूरा कर ले, यह एक जनहितैषी काम है,इसमें किसी प्रकार लापरवाही न बरते।इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व साहब लाल, सभी उप जिलाधिकारी आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।